akhbaar update

कटनी ले जाई जा रही अवैध शराब पकड़ी, सिहोरा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

 



जबलपुर। सिहोरा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो शराब को कटनी ले जाने की फिराक में थे।

पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि एक सफेद कार में शराब भरकर उसे कटनी की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने एनएच-30 स्थित खुड़ावल मोड़ पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।

कुछ ही देर में संदिग्ध कार वहां पहुंची, जिसे रोककर तलाशी ली गई। वाहन में 24 पेटी अंग्रेजी शराब रखी मिली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब गांव पौड़ा से खरीदी गई थी और उसे अवैध रूप से सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभय सिंह उर्फ विवेक ठाकुर (31) और ऐजाज अहमद (26) के रूप में हुई है, जो कटनी जिले के निवासी हैं।

नकदी और कार भी जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 2.14 लाख रुपये कीमत की शराब, 54 हजार 500 रुपये नकद और लगभग 12 लाख रुपये की कार भी जब्त की है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update