akhbaar update

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार



सतना।  नागौद थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी अवधराज उर्फ छोटू लोधी, जो बिजली कंपनी में निजी ऑपरेटर के तौर पर काम करता है, पर युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती करने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने 17 मार्च को युवती को बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया। दोनों के बीच पहले से फोन पर बातचीत होती थी, जिसका फायदा उठाकर उसने भरोसा जीता। मुलाकात के बाद उसने जरूरी बात करने का बहाना बनाया और युवती को अपने साथ रहिकवारा गांव ले गया।

वहां एक घर में उसे रोककर पूरी रात उसके साथ गलत हरकत की गई। इस दौरान जब युवती ने शादी की बात उठाई तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया।

घटना से आहत युवती अगले दिन घर लौटी और 18 मार्च को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला कायम कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बिजली विभाग से जुड़ा निजी कर्मचारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update