akhbaar update

सड़क हादसे में भाजपा नेता समेत 3 की मौत

 


उज्जैन। उज्जैन-नागदा रोड पर मंगलवार एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में भाजपा नेता सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।


हादसा उन्हेल टोल नाके के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में बैठे दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई। दो अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई।


मृतकों में कैलाश (रिंकू) शर्मा, देवेंद्र जोशी और सुरेश नवलानी शामिल हैं। वहीं प्रवेश मारोठिया का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि सभी लोग सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए जा रहे थे।

हादसे के बाद लोगों ने तुरंत मदद नहीं की, लेकिन एक राहगीर इंजीनियर नंद कुमार मिश्रा ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मदद की।

पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update