akhbaar update

टायर बदलते समय कार से 17 लाख से भरा बैग पार, दिनदहाड़े वारदात से हड़कंप




जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। भोपाल–जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर एक व्यापारी की कार से 17 लाख रुपये से भरा बैग अज्ञात बदमाश उठाकर फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब व्यापारी सड़क किनारे कार का पंचर टायर बदल रहे थे।

जानकारी के अनुसार मटर मंडी के व्यापारी विशेष जैन बैंक से 17 लाख रुपये नकद निकालकर कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी कार का टायर पंचर हो गया। इसके बाद उन्होंने सड़क किनारे गाड़ी रोककर स्टेपनी लगाने के लिए टायर बदलना शुरू कर दिया।



बताया जा रहा है कि नकदी से भरा बैग कार की ड्राइवर सीट के पास रखा हुआ था। व्यापारी टायर बदलने में व्यस्त थे, तभी अज्ञात बदमाश मौका देखकर कार से बैग उठाकर फरार हो गए। टायर बदलने के बाद जब व्यापारी ने गाड़ी में देखा तो बैग गायब मिला।

पीड़ित विशेष जैन मटर मंडी में मटर के व्यापार से जुड़े हुए हैं और कारोबार के सिलसिले में ही बैंक से बड़ी रकम निकालकर ले जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही भेड़ाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, हालांकि अभी तक आरोपियों के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update