जबलपुर में 17 फरवरी को लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के एक टैक्स कलेक्टर को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। यह कार्रवाई रांझी जोन कार्यालय में की गई, जिससे दफ्तर में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार लाला लाजपत राय वार्ड क्रमांक 70 में पदस्थ टैक्स कलेक्टर चन्द्रभान नोनिया को लोकायुक्त टीम ने 3 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है और मामले की जांच की जा रही है।