akhbaar update

ट्रेनों की लेटलतीफी, जबलपुर आने वाली महाकोशल, श्रीधाम एक्सप्रेस सहित कई गाडिय़ां घंटों लेट

 



जबलपुर. ट्रेनों की लेटलतीफी कुछ दिनों की राहत के बाद फिर से शुरू हो गई है। इसका कारण उत्तर भारत में घना कोहरे को माना जा रहा है. जिसका प्रभाव दिल्ली व यूपी-बिहार से जबलपुर आने वाली गाडिय़ों पर जबर्दस्त पड़ रहा है.

ट्रेनों के विलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई है. जो ट्रेनें जबलपुर विलंब से पहुंच रही थीं, उनमें महाकोशल एक्सप्रेस 6 घंटा व निजामुद्दीन 3 घंटा शामिल रही

ये गाडिय़ां घंटों लेट चल रही

12190 निजामुद्दीन-जबलपुर महाकोशल एक्सप्रेस 6 घंटा 15 मिनट

12191 निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 3 घंटा

11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस 4 घंटा 20 मिनट

51704 नैनपुर-जबलपुर पैसेंजर 1 घंटा 30 मिनट

11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 1 घंटा 45 मिनट

06510 दानापुर हमसफर एक्सप्रेस 9 घंटा 20 मिनट.

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update