akhbaar update

स्कूल-छात्रावास की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, जनसुनवाई में कार बाजार हटाने व लाइसेंस रद्द करने की उठी मांग






जबलपुर-  नगर निगम में 17 फरवरी मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान नर्मदा रोड स्थित एक स्कूल और छात्रावास की जमीन पर अवैध अतिक्रमण और व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने का गंभीर मामला सामने आया। शिकायतकर्ता ने नगर निगम आयुक्त को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया कि दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और आवास के लिए आवंटित भूमि पर नियमों के विरुद्ध कार बाजार संचालित किया जा रहा है।

शिकायत में बताया गया कि संबंधित भूमि नगर निगम रिकॉर्ड में दर्ज है और पूर्व में यहां सामाजिक उद्देश्य से स्कूल व छात्रावास चलाया जाता था। आरोप है कि बाद में भू-माफियाओं द्वारा मुख्य मार्ग से लगी जमीन पर कब्जा कर व्यावसायिक उपयोग शुरू कर दिया गया, जिससे संस्थान का शांत वातावरण और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि अवैध निर्माण तत्काल हटाया जाए, कार बाजार का लाइसेंस निरस्त किया जाए और भूमि को उसके मूल उद्देश्य के लिए मुक्त कराया जाए। साथ ही यह भी बताया गया कि इस संबंध में पहले भी कई तिथियों में शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update