akhbaar update

आईडीबीआई बैंक का सराहनीय कदम, जिला चिकित्सालय को स्वास्थ्य उपकरणों की सौगात

 




जबलपुर-  विजयनगर शाखा के IDBI Bank ने 19 फरवरी गुरुवार को अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) मद से मरीजों और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए  जिला चिकित्सालय को आवश्यक स्वास्थ्य उपकरण प्रदान किए हैं।

बैंक द्वारा लगभग पांच लाख रुपये मूल्य की सामग्री में पांच ईसीजी मशीन, दस स्ट्रेचर, दस व्हीलचेयर और पांच वॉटर कूलर शामिल हैं। यह सामग्री गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में बैंक की विजयनगर शाखा के प्रमुख विनीत वर्मा ने सहयोगी अधिकारियों के साथ जिला चिकित्सालय को सौंपी।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा को औपचारिक रूप से उपकरण सौंपे गए। इस अवसर पर बैंक के प्रवीण कुमार, दिलीप कुल्हाड़े, संजय भोल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनोद गुप्ता एवं जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील भी उपस्थित रहे।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इन उपकरणों से मरीजों की जांच और उपचार व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। विशेष रूप से ईसीजी मशीनों की उपलब्धता से हृदय रोगियों को त्वरित जांच सुविधा मिल सकेगी, वहीं स्ट्रेचर और व्हीलचेयर से मरीजों के आवागमन में आसानी होगी। वॉटर कूलर से अस्पताल आने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी।

अस्पताल प्रशासन ने इस सहयोग के लिए बैंक का आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update