akhbaar update

ट्राला से टकराए पिकअप वाहन के परखच्चे उड़े, चालक की मौत

 


जबलपुर/मंडला।  जबलपुर की सीमा से लगे बीजाडांडी जिला मंडला में देर रात कालपी फारेस्ट डिपो के सामने ट्राला से टकराए पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पिकअप चालक कैलाश साहू की मौत हो गई। वहीं तीन युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

                                  पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन लेकर चालक कैलाश साहू नारायणगंज जिला मंडला से जबलपुर के लिए रवाना हुआ। देर रात पिकअप वाहन जब कालपी फारेस्ट डिपो के सामने से गुजर रहा था। इस दौरान जबलपुर की ओर से आरहा  ट्राला ने टक्कर मार दी। ट्राला की टक्कर लगते ही पिकअप वाहन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पिकअप चालक कैलाश साहू निवासी कालपी के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य तीन युवक योगेश पावले, संजय यादव व बलराम अहिरवार के शरीर पर गंभीर चोटें आई। दुर्घटना के बाद सभी लोग पिकअप में ही फंसे रहे। राह चलते लोगों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बाहर निकालकर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर घायलों की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं पूछताछ के बाद ट्राला चालक की तलाश शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update