akhbaar update

युवक ने अपने ही साथी के खाते से उड़ाए 7.79 लाख


 
 जबलपुर। खितौला थाना क्षेत्र में मोबाइल से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी ने अपने ही साथी के बैंक खाते से लाखों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिये। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


 खितौला थाना  में लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा (उम्र 42 वर्ष), निवासी छपरा थाना सिहोरा ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ आशीष कोल (उम्र 35 वर्ष), निवासी सिंधुली शिकायतकर्ता के अनुसार, आशीष कोल 03 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 के बीच कई बार बातचीत करने के बहाने उसका मोबाइल फोन ले लेता था।

जब लक्ष्मी प्रसाद को अपनी भांजी की शादी के लिए पैसों की जरूरत पड़ी और वह बैंक पहुंचा, तब उसे पता चला कि उसके बैंक खातों से बड़ी राशि गायब है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा सिहोरा के खाते से 6,87,999 रुपये तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा सिहोरा के खाते से 92,000 रुपये, कुल 7,79,999 रुपये फोनपे के माध्यम से ट्रांसफर किये गये थे।

जांच में पता चला कि आरोपी आशीष कोल ने मोबाइल लेकर धोखे से शिकायतकर्ता के खातों से अपने खाते में रकम ट्रांसफर की। 

पुलिस ने आरोपी आशीष कोल को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने स्वीकार किया कि उसने मोबाइल लेकर पेटीएम और फोनपे के माध्यम से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर किये। आरोपी ने बताया कि उसने यह रकम ऑनलाइन गेम खेलने में खर्च कर दी और अधिकांश पैसे हार गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update