akhbaar update

भाजपा पदाधिकारियों और विहिप अध्यक्ष के 6 वाहनों में की तोड़फोड़

 




जबलपुर। पनागर क्षेत्र में बीती रात एक सिरफिरे शराबी ने जमकर उत्पात मचाया। नशे में धुत युवक ने अम्मू पांडे के बाड़े में खड़े एक-एक कर 6 वाहनों को निशाना बनाते हुए उनमें तोड़फोड़ कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि जिन वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया है, वे सभी भाजपा पदाधिकारियों और हिंदूवादी संगठन के नेताओं के हैं। घटना के बाद से क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

 झूठे केस में फंसाने दी धमकी

​वाहनों में तोड़फोड़ होते देख जब मालिकों ने युवक को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी शांत होने के बजाय विवाद पर उतारू हो गया। पीड़ितों का आरोप है कि शराबी युवक ने उन्हें सरेराह गालियां दीं और कोर्ट-कचहरी होने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उसने सभी को झूठे मामलों में फंसाने की बात भी कही। प्रभावितों में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल गौतम, जिला मंत्री अतुल त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री शुलभ गौतम, पार्षद प्रियंका शर्मा और विहिप अध्यक्ष सचिन पांडेय जैसे रसूखदार नाम शामिल हैं।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की कार्रवाई शुरू

​वारदात की जानकारी मिलते ही पनागर थाना पुलिस हरकत में आई। पीड़ितों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति वाहनों के कांच फोड़ते और तोड़फोड़ करते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज को साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update