akhbaar update

6 फरवरी को जिला अस्पताल विक्टोरिया में दिव्यांगजनों के बनाए जायेगें दिव्यांग प्रमाण-पत्र



निगमायुक्त ने की समस्त दिव्यांगजनों से लाभ उठाने की अपील


जबलपुर।  दिव्यांगजनों के लिए  6  फरवरी का दिन विशेष सौगात लेकर आ रहा है। जिला प्रशासन और नगर निगम के प्रयासों से जिला अस्पताल विक्टोरिया में मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाये जायेगें। 

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने शहर के समस्त दिव्यांगजनों से अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। प्रमाण-पत्र बनने से दिव्यांगजनों को शिक्षा, रोजगार और पेंशन जैसी योजनाओं में सीधी मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों का मेडिकल बोर्ड मौके पर ही दिव्यांगता का परीक्षण करेगा। प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया गया है ताकि आवेदकों को भटकना न पड़े। इस प्रमाण-पत्र के माध्यम से दिव्यांगजन शासन की विभिन्न सब्सिडी और सहायता कार्यक्रमों के लिए पात्र हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए दिव्यांगजन अपने साथ आधार कार्ड, समग्र आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य ले जाएं ताकि प्रक्रिया जल्द पूरी हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update