akhbaar update

ट्रक ने पिकअप को मरी टक्कर, 15 श्रद्धालु हुए घायल

 


जबलपुर दमोह-  स्टेट हाईवे पर 9 फरवरी की दोपहर एक सड़क हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हो गए। जबेरा थाना क्षेत्र के फाल्को नाला मंदिर के सामने बांदकपुर जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही जबेरा थाना प्रभारी विकास चौहान मौके पर पहुंचे और घायलों को कटंगी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, जबलपुर जिले के गोसलपुर से दहिया परिवार के लगभग 20 लोग पिकअप वाहन से जागेश्वरधाम बांदकपुर दर्शन के लिए जा रहे थे। यह हादसा दमोह-जबलपुर हाईवे पर सिगरामपुर के पास हुआ। दमोह से जबलपुर चावल लेकर जा रहे एक ट्रक ने पीछे से पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप आगे जाकर ट्रक में घुस गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान और सिग्रामपुर चौकी प्रभारी गणेश दुबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से घायलों को पिकअप से बाहर निकाला और कटंगी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

इस घटना के कारण दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग को वन-वे किया और यातायात को सुचारू कराया।

जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे, जिसके कारण वह आगे चल रही पिकअप से टकरा गया। इस हादसे में करीब 15 लोग घायल हुए हैं, जो सभी बांदकपुर दर्शन के लिए जा रहे थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update