महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई
जबलपुर। भोपाल में 28 से 30 जनवरी तक आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जबलपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक जीतकर संस्कारधानी का नाम रोशन किया। इनमें 4 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में 57 किग्रा में कुबेर सोनकर, 66 किग्रा में दैविक नन्होरिया, 75 किग्रा में स्वयं पाठक और 46 किग्रा में आराध्या वंशकार शामिल रहे।
रजत पदक 66 किग्रा में सुमिधा यादव, 80 किग्रा में प्रतिष्ठा विश्वकर्मा, 80 किग्रा में निरंजन तथा 48 किग्रा में जितेंद्र गोंड ने जीते।
वहीं कांस्य पदक 57 किग्रा में जानिशा खानम, 80 किग्रा में कृति यादव, 57 किग्रा में ओम रायकवार और 70 किग्रा में कृष्णा पटेल के खाते में आए।
प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 34 जिलों की 380 से अधिक मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। जबलपुर के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ और एमआईसी सदस्य विवेक राम सोनकर ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएँ दीं।
ये खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह ठाकुर (विक्रम अवॉर्डी), परमजीत सिंह (विक्रम अवॉर्डी), अभय भाटी, विकास दुबे, संजय मिश्रा, आकांक्षा ठाकुर और जुगनू उस्मानी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाड़ियों की सफलता पर मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष संजय सेठ तथा पूर्व अपर आयुक्त राकेश अयाची ने भी बधाई दी।
