akhbaar update

बछड़े का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस


 जबलपुर - गोरखपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नागपाल गार्डन के पास   सड़क किनारे एक गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर पड़ा देखा। इस दृश्य पर नजर पड़ते ही भारी भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना  पुलिस और हिंदू संगठनों को दी गई।


सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर नाराजगी जताई। संगठन के पदाधिकारियों ने आशंका व्यक्त की किसी असामाजिक तत्व द्वारा जानबूझकर इस तरह की हरकत की गई है, ताकि क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव का माहौल बनाया जा सके। कार्यकर्ताओं का कहना है कि गाय हिंदू समाज की आस्था का प्रतीक है और इस तरह की घटनाएं भावनाओं को आहत करने वाली हैं। उन्होंने गोरखपुर थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।


घटना की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बछड़े के कटे सिर को पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। प्रारंभिक जांच में पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि बछड़े का सिर वहां किस उद्देश्य से और कैसे फेंका गया।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। फिलहाल मामला जांच में है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update