akhbaar update

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन शुक्रवार को

 



जबलपुर - मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शुक्रवार 23 जनवरी को सुबह लगभग 10.30 बजे नई दिल्‍ली से वायुयान द्वारा जबलपुर आगमन होगा।

 मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव यहॉं सिटी बंगाली क्‍लब में सिद्धी बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्‍दी वर्ष समापन समारोह में, नगर निगम द्वारा गैरिसन ग्राउंड में मुख्‍यमंत्री कन्‍या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्‍यमंत्री केन्‍द्रीय जेल जबलपुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे तथा होटल कल्चुरि में उद्योगपतियों से संवाद के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उखरी रोड शीतलपुरी स्थित जल मंदिर का भ्रमण करेंगे और गौरीघाट में मां नर्मदा की आरती में हिस्‍सा लेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update