नर्मदा प्राकट्योत्सव
अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
मां नर्मदा के पावन प्राकट्योत्सव के अवसर पर गौरीघाट में भक्तों में उत्साह का माहौल है। इस मौके पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने नर्मदा जी के दर्शन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौरीघाट में पार्किंग, श्रद्धालुओं के आवागमन, सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। मौके पर मौजूद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि नर्मदा प्राकट्योत्सव शांति, सौहार्दपूर्ण और निर्विघ्न तरीके से संपन्न हो। किसी भी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी स्तर पर सतर्कता बरतने के लिए कहा।

