जबलपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उज्ज्वला योजना के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। जहां दो जेल समेत चार आरोपियों ने एक जेल प्रहरी को गैस एजेंसी दिलाने का लालच देकर करीब 20 लाख रुपये की ठगी की। धीरेंद्र द्विवेदी को फर्जी लाइसेंस और प्रमाणपत्र दिया, लेकिन एजेंसी कभी नहीं मिली।
आरोपियों ने धीरेंद्र द्विवेदी को उज्ज्वला योजना के तहत गैस एजेंसी दिलाने का झांसा दिया। उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों में 18-19 लाख रुपये जमा करवाए। बाद में फर्जी लाइसेंस और प्रमाणपत्र दिए गए, लेकिन जब एजेंसी नहीं मिली तो पीड़ित ने न्यायालय का रुख किया। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई की। मामले में दो जेल प्रहरी सहित कुल चार लोग आरोपी हैं। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर धीरेंद्र द्विवेदी को ठगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रहा है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।
