akhbaar update

मारपीट के मामलों में चार घायल



जबलपुर। कैट पाटन और मझौली थाना अंतर्गत आपसी विवाद पर मारपीट के मामले सामने आए है। पुलिस वे मामला कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

कैट पुलिस ने बताया कि अनमोल अपार्टमेंट दही मोहल्ला गोरखपुर निवासी राहुल बर्मन दूध बेचने का काम करता है। उसकी बड़ी बहन सपना बर्मन लगभग 4 साल से अनिल मिश्रा के साथ लियो कम्पाउंड में रह रही है। 

सोमवार की रात लगभग 10 बजे उसकी बहन सपना उसके घर गोरखपुर आई और बताया कि जीजा अनिल मिश्रा बहुत विवाद करते है। इसके बाद वह अपने साथी मन्नू नायड के साथ जीजा अनिल से बात करने घर गया तो जीजा अनिल ने उसके साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। हमले में आंख  और पलक में चोटें आई है। पाटन पुलिस ने बताया कि सहसन निवासी पूरन चौधरी मंगलवार को भुट्टारा में ठेकेदारी से सरकारी बिल्डिंग बता रहा है। ठेकेदार ने उसे काम पर रखा है। अरविंद और सूरज को काम से हटा दिया है। इसी बात पर अरविंद और सूरज उससे रंजिश रखते है। सोमवार की रात लगभग 8 बजे वह घर पर था। तभी सूरज चौधरी ,मनीष चौधरी, छोटेलाल चौधरी और अरविंद चौधरी उसके घर के सामले खड़े होकर गालीगलौज करते हुए विवाद करने लगे जब पूरन ने विरोध किया। तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। 


एक अन्य मामले में पाटन पुलिस ने बताया कि कटरा बेलखेडा निवासी सनिल ठाकुर खेती किसानी करता है। उसके गांव के बंटू ठाकुर के साथ उसका पुराना लेनदेन है इसी बात पर बंटू उससे रंजिश रखता है। सोमवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे जबलपुर मंडी से मटर बेचकर घर वापस आया था। गांव में दुर्गा मडिया के पास बंटू मिला और रुपए की बात कर विवाद करने लगा। विवाद के दौरान बंटू ने उसके साथ गालीगलौज कर डंडे से मारपीट कर दी। 

मझौली पुलिस ने बताया कि वंशकार मोहल्ला निवासी शंकर वंशकार प्राइवेट गाडी चलाता है। सोमवार की रात लगभग साढे 8 बजे अपने घर के सामने बैठा था तभी रामकुमार वंशकार,आकाश वंशकार ,अमन वंशकार रंजिश को लेकर उसके साथ गालीगलौज करने लगा जब शंकर ने विरोध किया। तो तीनों आरोपियों ने मारपीट कर कडे से हमला कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update