akhbaar update

यात्रियों से अवैध वसूली करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश

 




जबलपुर।  मुख्य रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीन किन्नरों को रंगे हाथों दबोचा है। स्टेशन परिसर और ट्रेनों में आतंक मचाने वाले इन आरोपियों की पहचान सुनैना 20 वर्ष, मोनू 20 वर्ष, आशिकी 32 वर्ष, बेलमकोन्डा दिनेश उर्फ बी. नीलीमा 43 वर्ष निवासी आंध्र प्रदेश, किन्नर गुरु 42 वर्ष निवासी इटारसी और बबली 52 वर्ष के रूप में हुई है। आरपीएफ ने इन सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें शर्तों के साथ बंधपत्र पर रिहा किया गया।

​जबलपुर स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

​रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक अरविंद सिंह और आरक्षक प्रवीण उपाध्याय स्टेशन के कटनी छोर पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि कुछ लोग जनरल कोच और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों से जबरन रुपयों की मांग कर रहे हैं और मना करने पर विवाद कर रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी करके तीन आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया, जिससे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी शांत हुई। पकड़े गए आरोपी बेहद शातिर हैं जो वलसाड-पुरी एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों के अनारक्षित कोचों में घुसकर यात्रियों को प्रताड़ित करते थे। यह गिरोह पिछले लंबे समय से सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी रूट पर सक्रिय था। शातिर आरोपी पुलिस और आरपीएफ की शिकायत या भनक लगते ही तुरंत अपना भेष बदल लेते थे और वहां से रफूचक्कर हो जाते थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update