akhbaar update

प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला,सीने में घोंपे चाकू

 



जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में बीती रात रंजिश के चलते एक प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला हुआ। कार सवार दो युवकों ने बाइक को टक्कर मारने के बाद चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम भुआरा निवासी 42 वर्षीय सुरेन्द्र पटेल वर्तमान में शांताकुंज माढ़ोताल में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं। रात करीब 12:30 बजे वह अपने मित्र पंकज श्रीवास्तव के साथ बाइक से लमती से वापस घर लौट रहे थे। जब वे शांताकुंज की ओर मुड़ने वाले थे तभी पीछे से आ रही कार क्रमांक MP-20-ZL-9151 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।

​घायल की हालत गंभीर 

​सड़क पर गिरने के बाद कार से विशाल सोनी और मोहित नाम के दो युवक बाहर आए। कार से उतरते ही दोनों युवकों ने सुरेन्द्र पटेल के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया। जब सुरेन्द्र ने इस व्यवहार का विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया। इसी बीच आरोपी मोहित ने सुरेन्द्र का गला पकड़ लिया और दूसरे आरोपी विशाल सोनी ने अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। हमलावर विशाल सोनी ने जान से मारने की नीयत से सुरेन्द्र के सीने और पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किए। हमले के बाद दोनों आरोपी अपनी कार सहित मौके से भाग निकले। घायल अवस्था में सुरेन्द्र को तुरंत अपोलो अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ​माढ़ोताल पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी विशाल सोनी और मोहित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा  के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं ताकि उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update