akhbaar update

जबलपुर में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी, आम लोगों पर बढ़ा बोझ



जबलपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 15 मई  को जारी नए रेट के अनुसार पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम बढ़ गए हैं, जिससे वाहन चालकों और आम लोगों की जेब पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

नए रेट के मुताबिक जबलपुर में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 109.79 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 95 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इससे पहले पेट्रोल 106.51 रुपए और डीजल 91.91 रुपए प्रति लीटर था।

यानि पेट्रोल के दाम में 3.28 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3.09 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर वाहन चालकों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से रोजमर्रा के खर्च के साथ परिवहन और अन्य जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update