akhbaar update

पाटन-शहपुरा रोड पर मिला युवक का शव, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका

 


जबलपुर। पाटन-शहपुरा मेन रोड पर गुरुवार देर रात ग्वारी पुलिया के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव के पास एक क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल भी पड़ी मिली, जिससे पुलिस हादसे की आशंका जता रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। युवक के सिर, हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 20 NG 6812 क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। सड़क पर बाइक के टूटे हुए पार्ट्स और घिसटने के निशान भी पाए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर लिया है। मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं आरोपी वाहन चालक की तलाश के लिए आसपास के थानों को भी सूचना भेज दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update