मंडला. एमपी के मंडला जिले के पदमी-रामनगर मार्ग पर शनिवार 9 मई को हृदयनगर चौकी क्षेत्र के रामपुरी के पास एक ट्रक और बोलेरो वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन में एक ही परिवार के सदस्य सवार थे, जो घुघरी बाजार से वापस लौट रहे थे। रामपुरी के पास सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर के कारण बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक और उसका चालक घटनास्थल पर ही मौजूद थे। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद ट्रक और ट्रक चालक घटना स्थल पर ही मौजूद थे। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही हृदयनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।