akhbaar update

जबलपुर में देर रात तक खुले बारों पर प्रशासन की सख्ती

 


जबलपुर में देर रात तक शराब परोसने और नियमों का उल्लंघन करने वाले बार संचालकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग ने जांच कर शहर के तीन प्रमुख बारों के लाइसेंस 5 मार्च से 7 मार्च तक तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिए हैं।

 औचक निरीक्षण में सामने आई गड़बड़ी


शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ बार तय समय के बाद भी खुले रहते हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कई बार निर्धारित समय सीमा के बाद भी संचालित हो रहे थे।

 इन बारों पर हुई कार्रवाई


कार्रवाई के तहत बिलहरी स्थित **लॉर्ड ऑफ ड्रिंक**, विजय नगर का **मदिरा बार** और मदन महल स्थित **ओपीएम पिनाक एंड हॉस्पिटैलिटी बार** के लाइसेंस तीन दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।


कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि किसी भी बार द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया, तो उसके खिलाफ और सख्त कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन ने सभी संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update