akhbaar update

शादी में विवाद के बाद युवक की हत्या



जबलपुर। जबलपुर जिले के ग्राम मादा में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद 40 वर्षीय सुनील अहिरवार की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। 

जानकारी के अनुसार, सुनील अहिरवार अपने दोस्तों के साथ एक शादी में शामिल होने गया था। बारात के दौरान डांस को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया था, जिसे उस समय शांत करा दिया गया। लेकिन थोड़ी देर बाद सुनील भीड़ से गायब हो गया। रात करीब 2 बजे उसके साथियों ने उसे सड़क किनारे घायल हालत में पड़ा पाया।

उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update