akhbaar update

कुंडम में लापता किसान का शव डैम में मिला, हत्या की आशंका

 जबलपुर कुंडम थाना क्षेत्र में 30 जनवरी से लापता किसान का शव बुधवार को बदुआ डैम से बरामद किया गया। शव कंबल में लिपटा हुआ और जीआई तार से बंधा मिला, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान ग्राम खोरा निवासी कपिल टैंभारे के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक वह 30 जनवरी की दोपहर खेत में दवा डालने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात तक तलाश के बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

मंगलवार को कुछ ग्रामीणों ने बदुआ डैम में एक शव तैरता देखा और पुलिस को सूचना दी। अंधेरा होने के कारण रात में शव नहीं निकाला जा सका। बुधवार सुबह एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू कर शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण साफ होगा, लेकिन जिस हालत में शव मिला है उससे हत्या की आशंका मजबूत हो रही है। मामले की जांच जारी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update