akhbaar update

फर्जी दस्तावेज लगाकर झूठी शिकायत करने पर मामला दर्ज



जबलपुर में एक व्यक्ति द्वारा फर्जी कागज बनाकर शिकायत करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जवाहर नगर आधारताल निवासी सुभाष चंद्रा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी विजय पांडे के खिलाफ झूठी शिकायत करने के लिए नकली दस्तावेज तैयार किए थे।

जांच में पता चला कि सुभाष चंद्रा ने विजय पांडे की मार्कशीट का फर्जी सत्यापन पत्र बनाकर भोपाल और जबलपुर के अधिकारियों को भेजा था, ताकि उनकी छवि खराब हो और उनके खिलाफ कार्रवाई हो सके।

जब इस पत्र की जांच कराई गई तो मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल ने इसे नकली बताया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update