akhbaar update

धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक हरकत, आरोपी हिरासत में

                                       

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में देर रात उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब एक युवक ने मैदान में बने चबूतरे पर स्थित शिवलिंग के पास पेशाब कर दिया। आरोपी युवक की पहचान रिजवान उर्फ रिज्जू के रूप में हुई है, जो शराब के नशे में धुत बताया जा रहा है। इस हरकत को देखकर मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और तत्काल हिंदू संगठनों व पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार सिंगरहा बस्ती से लगे मैदान में शाम होते ही कुछ लोग शराब व नशा करने के लिए एकत्रित हो जाते हैं। सोमवार शाम को भी रिजवान वहां पहुंचा और नशे की हालत में चबूतरे पर चढ़ गया। इसके बाद उसने शिवलिंग के पास पेशाब किया और वहीं लेट गया।


घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के स्थानीय पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बाद में थाने के बाहर नारेबाजी की। उन्होंने इस कृत्य को हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update