akhbaar update

कॉलेज छात्रों के साथ लूट और मारपीट



जबलपुर शहर में दो कॉलेज छात्रों के साथ लूट और मारपीट की गंभीर घटना हुई है। गोहलपुर थाना इलाके में चार अज्ञात बदमाशों ने एक छात्र और उसके दोस्त को रोककर पहले मारपीट की, फिर उन्हें उनकी ही कार में बंधक बनाकर करीब ढाई घंटे तक शहर में घुमाते रहे।

पीड़ित छात्र लक्ष्य झा (20) ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त अभिनव के साथ देर रात पार्टी से घर लौट रहा था। रास्ते में चण्डालभाटा रोड पर कार रोकने के दौरान चार युवक बाइक और स्कूटी से आए और दोनों को घेर लिया। बदमाशों ने चाकू दिखाकर डराया-धमकाया, मारपीट की और जबरन 20 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। साथ ही एक सोने की अंगूठी भी छीन ली।

मारपीट में दोनों छात्रों को सिर, चेहरे और गले में चोटें आईं। सुबह करीब 5 बजे आरोपी उन्हें चण्डालभाटा इलाके में छोड़कर भाग गए।

गोहलपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update