akhbaar update

2.25 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत, चार वार्डों में सड़कों-नालियों का होगा निर्माण




जबलपुर। नगर निगम शहर में तेजी से विकास कार्य करा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के चार वार्डों — महात्मा गांधी, स्वामी दयानंद सरस्वती, पं. भवानी प्रसाद तिवारी और सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड — में करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ और विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने कन्या पूजन कर जनप्रतिनिधियों के साथ काम की शुरुआत कराई।

इन कार्यों में नई डामर सड़कें बनाना, नाला-नालियों का निर्माण और सड़कों के किनारे पेवर ब्लॉक लगाना शामिल है। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क, साफ-सफाई और पानी निकासी की सुविधा मिलेगी, साथ ही पर्यावरण में भी सुधार होगा।

महापौर ने कहा कि शहरवासियों की सेवा ही उनका लक्ष्य है और नगर निगम लगातार विकास के काम कर रहा है, जिससे जबलपुर तेजी से आगे बढ़ रहा है। विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने भी इन कार्यों को जनता के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि एक साथ कई योजनाओं की सौगात दी जा रही है, जिसका फायदा आने वाले समय में लोगों को मिलेगा।


इन इलाकों में होंगे काम 


 कमला नेहरू नगर वार्ड में यादव कॉलोनी से आर.पी. ज्वेलर्स तक ढकी नाली बनेगी। महात्मा गांधी वार्ड में नारियल गली क्षेत्र में दोनों ओर नाली और पुलिया का निर्माण होगा। स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड में नवीन विद्या भवन से मुकेश कुशवाहा के घर तक पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। पं. भवानी प्रसाद तिवारी वार्ड में मोहम्मदी गेट से करमचंद चौक और तुलाराम चौक तक पेवर ब्लॉक का काम होगा। गोल बाजार क्षेत्र में सड़क और नाली निर्माण के साथ गुजराती मंडल व आसपास के क्षेत्रों में भी नालियों का निर्माण किया जाएगा। सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड में राम एकेडमी से चमन अपार्टमेंट तक पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे।

इन कार्यों से लोगों को बेहतर सड़क सुविधा, पानी निकासी की व्यवस्था और स्वच्छ माहौल मिलेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य, पार्षद और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update