मेष राशि: आज आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से परेशानियां बढ़ सकती हैं और किसी बात को लेकर बाहर कहासुनी होने की संभावना है। कामों का दबाव रहेगा, लेकिन बातचीत के दौरान वाणी की सौम्यता बनाए रखें। अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, पर सेहत को लेकर सतर्क रहें। माताजी आपसे किसी बात पर नाराज हो सकती हैं।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ खास साबित होगा। विशेष लोगों से मुलाकात होगी और अपनी कार्यकुशलता से आप कार्यक्षेत्र में सभी का दिल जीतेंगे। धन-धान्य में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
मिथुन राशि: आज का दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। कामों में उचित मार्गदर्शन मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन परिवार के सामने कोई छुपा हुआ राज सामने आ सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।
कर्क राशि: आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल होने में अड़चन आ सकती है। मामा पक्ष से धन लाभ के योग हैं। परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। पड़ोसियों से कहासुनी से बचें और सरकारी कामों में लापरवाही न करें।
सिंह राशि: आज घर और अन्य जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देना होगा। विदेश से जुड़े आयात-निर्यात कार्यों में शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल जरूरी है। जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय पछतावे का कारण बन सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोन अप्लाई कर सकते हैं।
कन्या राशि: आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी और रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलना जरूरी है। किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। संतान की सेहत पर ध्यान दें। बॉस द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएं। मधुर वाणी आपको सम्मान दिलाएगी।
तुला राशि: आज नौकरी में बदलाव के लिए दिन अनुकूल है। नए कपड़े, मोबाइल या लैपटॉप की खरीदारी हो सकती है। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज प्लान करेंगे। आसपास के लोगों को पहचानकर चलें। छोटे बच्चों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटकी कोई डील फाइनल हो सकती है।
वृश्चिक राशि: आज का दिन सुखमय रहेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माताजी की सेहत में सुधार होगा। नौकरी में सहयोगियों से अनावश्यक बातचीत से बचें। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। परिवार का कोई पुराना विवाद बातचीत से सुलझेगा।
धनु राशि: आज तकनीकी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। ज्ञान बढ़ाने के अवसर मिलेंगे और विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में देरी हो सकती है। आसपास के लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी है
मकर राशि: आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। काम की व्यस्तता अधिक रहेगी, फिर भी समय पर कार्य निपटाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
कुंभ राशि: आज नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने कर्ज को उतारने की कोशिश सफल रहेगी। सेहत से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह लें।
मीन राशि: आज व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। योजनाओं पर खर्च होगा और पुरानी समस्याएं दूर होंगी। कुछ मनचाहे खर्च परेशानी दे सकते हैं। कीमती सामान का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ तालमेल जरूरी है। नई योजनाओं में कुछ शुरुआती मुश्किलें आ सकती हैं।
