akhbaar update

15 वर्षीय छात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या, शिक्षक पर मारपीट का आरोप

 

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे पहले रांझी अस्पताल, फिर जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

छात्रा कक्षा 9वीं में पढ़ती थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, कमरे और स्कूल बैग की जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

छात्रा की दादी का आरोप है कि स्कूल के एक शिक्षक ने छात्रा और उसकी सहेलियों के साथ मारपीट की थी, जिससे वह पिछले कई दिनों से परेशान थी। दादी ने बताया कि छात्रा ने दो दिनों से यही बात बताई थी।

रविवार शाम छात्रा घर से बाहर गई, लौटकर कमरे में गई और सल्फास खा लिया। उल्टी होने पर उसने दादी को बताया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शिक्षक पर लगे आरोपों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update