akhbaar update

घर-घर सजे क्रिसमस ट्री,गिरिजाघरों में तैयारियां

 


 जबलपुर। ईसाई-मसीही समुदाय के सबसे बड़े महापर्व क्रिसमस की तैयारी जबलपुर में हर ओर बिखरी नजर आ रही हैं।  रात के 12 बजने का समय नजदीक आता है  गिरिजाघरों, क्रिश्चियन बहुल्य क्षेत्रों और ईसाई परिवारों में उत्साह  है। 

क्रिश्चियन अपने  में सजे क्रिसमस ट्री, रंग-बिरंगी  झिलमिलाती झालरों ने रात की खूबसूरती को बढ़ा दिया है। कई घरों के बाहर ही सजे हुए क्रिसमस ट्री दूर से आकर्षित कर रहे हैं। वहीं घरों के भीतर परंपरागत व्यंजन और खास तौर पर क्रिसमस केक बनाने की तैयारियां पूरे जोश के साथ चल रही हैं।



 रात ठीक 12 बजे मिस्सा बलिदान के पश्चात यीशु मसीह का जन्म मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर के सभी प्रमुख गिरिजाघरों में तैयारियां जोरों पर हैं। गिरिजाघरों में चरनी, गौशाला, माता मरियम और बालक यीशु की भव्य झांकियां सजाई गई हैं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।


क्रिसमस की खुशियों की झलक स्कूलों में भी देखने को मिली। सेंट जॉन्स लूबरन स्कूल, रामनगर-रामपुर में वार्षिकोत्सव एवं क्रिसमस सेलिब्रेशन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा प्रभु यीशु के जीवन और संदेशों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।





क्रिसमस का उत्सव केवल रात तक सीमित नहीं रहेगा। कल सुबह 8 बजे से ही गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना, मिस्सा बलिदान और  यीशु के शांति, प्रेम और भाईचारे के संदेश पादरियों द्वारा दिए जाएंगे। दिनभर श्रद्धालुओं का चर्चों में आना-जाना लगा रहेगा और एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी जाएंगी

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update