akhbaar update

पुलिस की सुस्ती के खिलाफ आंदोलन

 


जबलपुर।  लूटपाट और हत्या की वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है । घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं,  व्यापारियों और आम जनता में गहरा आक्रोश व्याप्त है। पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर अब व्यापारी संघ ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है।


नगर के मुख्य व्यापारिक संगठनों,नगर व्यापारी संघ एवं सराफा व्यापारी संघ पनागर के संयुक्त तत्वाधान में आज एक विशाल 'हल्ला बोल' आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की विफलता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

 शासन और प्रशासन की नींद उड़ाने के लिए आयोजित यह आंदोलन आज शाम 7 बजे स्थानीय कमानिया गेट से प्रारंभ होगा। यह विरोध प्रदर्शन कमानिया गेट से शुरू होकर नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरेगा और पनागर थाने के समक्ष समाप्त होगा। आंदोलन के माध्यम से व्यापारी मांग करेंगे कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए और नगर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update