akhbaar update

जबलपुर में शीतलहर का असर, सबसे ठंडी रात, न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री तक पहुंचा

 


जबलपुर। हिमालय की वादियों से टकराकर आ रहीं सर्द हवाओं ने सुबह के मौसम को बदल सा दिया है। सुबह मौसम विज्ञान विभाग के तापमान मापी में सुबह न्यूनतम तापमान पारा 7.4 डिग्री दर्ज हुआ जो इस सीजन का सबसे कम था। मौसम विदों की मानें तो अभी कुछ दिनों तक पारा ऐसे ही चलता रहा।

स्थानीय मौसम से मिली जानकारी के अनुसार बीते एक सप्ताह से 8-10 डिग्री पर झूल रहा पारा हवाओं की दिशा पूरी तरह उत्तरी होने के बाद शुक्रवार को कोहरे के बाद एकदम से धड़ाम हो गया।

 सुबह कोहरे के बाद दिन भर गलाव वाली ठंड के साथ शीतलहर के बाद दिन का पारा भी सामान्य से 4 डिग्री कम 21.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। मौसम विदों के अनुसार अगले कुछ दिन पारा सामान्य से नीचे ही चलता रहेगा। इस दौरान सुबह के समय कोहरा के भी पड़ने की संभावाना है।

विज़िबिलिटी 50 फीट तक गिरी- जबलपुर जिले के बरगी नगर के आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है। दृश्यता लगभग 50 फीट रह गई है। दो पहिया  वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  स्कूल बसें भी जोखिम भरी परिस्थितियों में चल रही हैं, वहीं सुबह की भीषण ठंड हो रही है। कोहरे और ठंड को देखते हुए अभिभावकों ने कलेक्टर महोदय से स्कूलों में अवकाश की मांग की है। सुबह से ही पूरा क्षेत्र कोहरे की चादर में ढका हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।




Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update