जबलपुर - वरिष्ठ पत्रकार अनुरोध पटेरिया की माताश्री भानु देवी पटेरिया का शुक्रवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
भानु देवी पटेरिया, स्वर्गीय जगदीश प्रसाद पटेरिया की पत्नी थीं और मूल रूप से पन्ना के बेनी सागर मोहल्ले की निवासी थीं।
अपने पीछे वे पुत्र अरुण पटेरिया, अनिल पटेरिया, अनुरोध पटेरिया और पुत्री निशा अवस्थी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और पत्रकार जगत में शोक की लहर है। श्रमजीवी पत्रकार परिषद के पदाधिकारियों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।