akhbaar update

बेदीनगर में बुजुर्ग महिला से मंगलसूत्र लूटकर भागा युवक



जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र के बेदीनगर में गुरुवार शाम एक बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर लूट की वारदात सामने आई है। आरोपी महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गढ़ा पुलिस के अनुसार बेदीनगर निवासी प्रमोद यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी 70 वर्षीय मां राजकुमारी यादव गुरुवार शाम करीब 4 बजे घर पर थीं।

इसी दौरान अचानक मां के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब वह कमरे की ओर पहुंचे तो एक युवक हरे रंग की शर्ट और काला पैंट पहने घर से भागता दिखाई दिया।

पीड़िता ने बताया कि युवक उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भाग गया। मंगलसूत्र की कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update