akhbaar update

ईरान पर हमले 5 दिन टाले, ट्रंप का बड़ा फैसला

 


नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व नीति में बड़ा बदलाव करते हुए ईरान के ऊर्जा ठिकानों और पावर प्लांट्स पर होने वाले सैन्य हमलों को 5 दिनों के लिए रोकने का ऐलान किया है।

ट्रंप के अनुसार, यह फैसला अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 48 घंटों में हुई सकारात्मक बातचीत के बाद लिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच उच्च स्तर पर बातचीत चल रही है, जो पूरे सप्ताह जारी रहेगी।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि मध्य पूर्व में चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए बातचीत अच्छे माहौल में हो रही है। इसी को देखते हुए उन्होंने सेना को फिलहाल हमले रोकने के निर्देश दिए हैं।

बातचीत पर टिकी आगे की रणनीति

हालांकि, ट्रंप ने साफ किया कि यह फैसला स्थायी नहीं है। आगे क्या होगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत कितनी सफल रहती है।

इस फैसले को मध्य पूर्व में तनाव कम करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update