akhbaar update

एमपी में भीषण गर्मी का कहर, 11 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में येलो अलर्ट

 



भोपाल। मध्य प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सबसे ज्यादा गर्मी छतरपुर जिले के नौगांव और खजुराहो में रिकॉर्ड की गई, जहां तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार प्रदेश में 31 मई तक गर्मी का पीक बना रहेगा और लू का असर जारी रहेगा।

इन जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने सतना, छतरपुर, टीकमगढ़ और पन्ना जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश के सिंगरौली, सीधी, सागर, दमोह, दतिया, मऊंगज, मैहर, रीवा, उमरिया, निवाड़ी और कटनी जिलों में तेज लू चलने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

22 जिलों में येलो अलर्ट

ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, विदिशा, राजगढ़, शहडोल, शिवपुरी, शाजापुर, श्योपुर, आगर-मालवा, अशोकनगर, अनूपपुर, गुना, मुरैना, भिंड, रतलाम, रायसेन, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच और डिंडोरी में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा, खंडवा, सीहोर, नर्मदापुरम, बालाघाट, सिवनी, बुरहानपुर, आलीराजपुर, बड़वानी, देवास, बैतूल, पांढुर्णा, झाबुआ, धार, खरगोन और हरदा में भी तेज गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है।

अगले चार दिन राहत नहीं

शनिवार को भी प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तेज गर्मी रही। नौगांव में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री और खजुराहो में 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update